के जे श्रीवत्सन, टोंक: राजस्थान के टोंक में सचिन पायलट के प्रभारी बनाए गए संसद में बसपा के सांसद दानिश पर चर्चित टिप्पणी करने वाले दिल्ली से भाजपा के सांसद रमेश बिधुड़ी आज टोंक पंहुचे। टोंक में उन्होंने भाजपा के अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जहां-जहां बनी है वहां-वहां विकास हुआ है। मैं सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट के दौसा में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुका हूं, जनता सब जानती है और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का कड़ा जवाब देगी।
दल एक परिवार की पहचान बनकर रह गए
रमेश बिधुड़ी टोंक आए और एक नपा-तुला बयान उन्होंने दिया, लेकिन दानिश अली पर टिप्पणी के सवाल पर वह बिना जवाब दिए चल दिए। रमेश बिधुड़ी ने सचिन पायलट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कौन कब आता है और कौन 6 महीने में एक बार आकर चला जाता है, यह जनता को पता है और जनता ही जवाब भी देगी। टोंक प्रभारी रमेश बिधुड़ी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान आज भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब गया है और मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे और विधायकों की गुलामी करते रहे। उन्होंने कहा कि उनके विधायक सेवा की जगह लूट मचाते रहे देश मे भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जबकि अन्य राजनीतिक दल एक परिवार की पहचान बनकर रह गए हैं।
यह भी पढ़ें-व्यवस्था के चलते विपक्षी नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई, अब जनता करेगी फैसला: सचिन पायलट
रमेश बिधुड़ी ने टोंक भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक ली, जिसमें भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, सांसद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, संगठन विस्तारक, मंडल संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, उपजिला प्रमुख, प्रधान, चेयरमैन, मौजूद रहे।
बीजेपी ने टोल फ्री नंबर और वेबसाइट शुरू की
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए नए अभियान ‘आपणो राजस्थान, सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ का आयोजन किया है। इस अभियान के तहत आज भाजपा रथों के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगेगी और उसके आधार पर संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसके अलावा, भाजपा ने एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी शुरू की है ताकि लोग सुझाव दे सकें। इस रथ को भी जिला चुनाव प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines