Raksha Bandhan Gift To Sister By Karauli Man: रक्षाबंधन पर एक शख्स ने अपनी दो बहनों को अनोखा गिफ्ट दिया है। शख्स ने इस यूनिक गिफ्ट की तैयारी करीब 45 दिन पहले ही शुरू कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, AIIMS में नर्सिंग अफसर बनने के लिए जयपुर में तैयारी कर रहे शख्स ने करीब 45 दिन पहले इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी को आवेदन दिया था। सभी प्रोसेस पूरी होने के बाद 29 अगस्त को चांद पर खरीदी गई जमीन के कागजात मिल गए।
जानकारी के मुताबिक, चांद पर जमीन खरीदने का राजस्थान का ये चौथा, जबकि करौली का पहला मामला है। करौली जिले के होली खिड़किया इलाके के रहने वाले तरुण अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन पर अपनी बहन सोनिया और प्रियंका को यूनिक गिफ्ट देने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि चांद पर जमीन खरीदने का आइडिया आया, फिर इसके प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटाई।
बीएससी नर्सिंग पूरी कर चुके तरुण अग्रवाल के मुताबिक, उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले चांद पर जमीन खरीदने के लिए अमेरिका स्थित इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी को आवेदन दिया था। अब रजिस्ट्रेशन, प्रमाण पत्र और जमीन का नक्शा मिल गया है, जिसे उन्होंने अपनी बहनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि जमीन का टुकड़ा चांद पर लेक ऑफ हैपीनेस के पास है।
चांद पर जमीन खरीदने का क्या मतलब है?
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून के मुताबिक, चांद पर खरीदी गई जमीन का कोई औचित्य नहीं है। इसकी कानूनी मान्यता नहीं है। Outer Space Treaty, 1967 के मुताबिक, चांद या फिर किसी अन्य दूसरे ग्रह पर किसी भी देश का कोई अधिकार नहीं है। मतलब किसी ग्रह का कोई मालिक नहीं है। हां, इस कानून के मुताबिक, कोई शख्स व्यक्तिगत तौर पर चांद पर जमीन खरीद सकता है।
चांद खरीदने के लिए Lunarregistry.com पर संपर्क करें
इस तरह की खबरों को देखने के बाद आम आदमी के मन में सवाल उठता है कि अगर किसी को चांद पर जमीन खरीदनी हो तो उसे कहां, किससे संपर्क करना होगा। दरअसल, Lunarregistry.com ऐसी वेबसाइट है जो चांद पर जमीन की रजिस्ट्री कराती है। ये भी बता दें कि वेबसाइट के FAQs सेक्शन यानी सवाल-जवाब वाले सेक्शन में लिखा गया है कि वे चांद के मालिक नहीं हैं, न ही वहां की जमीन के। वेबसाइट का काम सिर्फ चांद की जमीन की रजिस्ट्री कराना है।
अब तक चांद पर किसने खरीदी है जमीन?
बॉलीवुड के शाहरुख खान, दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत, बिजनेसमैन और स्टॉक मार्केटिंग टेक्निकल विशेषज्ञ राजीव बागड़ी, बिजनेस एनालिस्ट ललित मोहता, ओडिशा के साजन, गुजरात के कारोबारी विजय कथेरिया आदि बड़े नाम हैं, जो चांद पर जमीन के मालिक हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
20 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines