Raju Thehat Murder: राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में शनिवार सुबह गैंगस्टर राजू ठेहट की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस घटना में नागौर निवासी ताराचंद कड़वासरा की भी मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे शहर में आक्रोश फेल गया है। आज की इस घटना के मध्यनजर सीकर भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए जिले में निकल रही जन आक्रोश यात्रा को स्थगित कर दिया है।
सीकर सांसद सुमेदानंद सरस्वती ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि कल जिला भाजपा बड़ी बैठक होगी। यह बैठक भाजपा कार्यालय में 10:00 बजे होगी। इस बैठक में जिले के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर 10:00 बजे तक अपराधी पकड़े नहीं गए तो भाजपा सीकर में बड़ा आंदोलन करेगी और ताराचंद के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेगी। इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने राज्य की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा और शिक्षा नगरी में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की।
आपको बता दें आज सुबह सीकर जिले के पिपराली रोड स्थित घर पर कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। चार बदमाशों ने राजू ठेहट को उसके घर के पास ही गोली मार दी थी। घटना के बाद राजू ठेठ को एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
बता दें इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजू हमारे बड़े भाई आनंदपाल, बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका हमने बदला लिया है। इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी।
गौरतलब है कि राजू ठेठ और आनंदपाल गैंग की लंबे समय से दुश्मनी थी। इससे पहले भी 2014 में राजू ठेठ पर हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था। इसके बाद भी उस पर कई बार हमले के प्रयास हुए। 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद गैंगवार एकबारगी शांत होती दिखी। पर कुछ महीनों पहले जयपुर में जब आनंदपाल गैंग का मनोज कुमार पकड़ा गया तो उसने फिर राजू ठेठ की हत्या के प्रयास की बात कह गैंगवार की आशंका को बढ़ा दिया था।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines