Raju Thehat: राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राजू ठेठ सीकर में पिपराली रोड पर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी करीब साढ़े नौ बजे वहां पहुंचे चार बदमाशों ने उस पर दनादन फायरिंग कर दी। घटना के बाद ठेठ को एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल के सामने परिजन धरने पर बैठ गए हैं और वीर तेजा सेना ने सीकर बंद का एलान कर दिया है।
इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने कहा कि राजू हमारे बड़े भाई आनंदपाल, बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका हमने बदला लिया है। इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी। मिली जानकारी के अनुसार राजू ठेहट के एक और साथी के गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर गैंगस्टर राजू ठेहट का घर है। आज सुबह राजू ठेहट अपने घर के बाहर निकला था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में राजू को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक कोचिंग की यूनिफॉर्म पहने चार हमलावार उस पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोपी गोली मारकर एक बार भागते और लौटकर फिर गोलियां मारते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘पिपराली रोड स्थित अपने घर के मुख्य द्वार पर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1598930346363719680
बता दें आनंदपाल सिंह के अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी राजू ठेहट की दुश्मनी थी। वर्चस्व को लेकर इन गैंग में कई बार झगड़े भी हुए थे।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
53 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
9 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
10 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines