Rajasthan’s Many Tains Schedule Change जयपुर: मध्य प्रदेश के जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण एक ओर जहां राज्य की जनता परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ इसकी वजह से रेल यातायात भी काफी प्रभावित हो रही है। बारिश की वजह से राजस्थान से चलने वाले कई ट्रेनों के शिड्यूल में बदलाव हुआ है। जिसके तहत कई ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल की गई है। वहीं, कई ट्रेनों के रूट भी बदले पड़े है।
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें
जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO कैप्टन शशि किरण ने कहा कि जो भी व्यक्ति ट्रेन से सफर करने वाला उससे अनुरोध है कि वो अपनी ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी पहले से ही कलेक्ट करके रख लें। रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेनों की नई टाइमिंग शेयर कर गई है। अच्छा होगा कि यात्री अपनी ट्रेन की सारी जानकारी रेलवे इंक्वायरी के जरिए ले लें।
5 घंटे लेट है जयपुर-मुंबई सेंट्रल
CPRO कैप्टन ने आगे बताया कि बारिश की वजह से जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (12956 ) 5 घंटे देरी से रवाना करने का फैसला किया गया है। इसलिए दोपहर 2 बजे वाली ये ट्रेन शाम के 7 बजे रवाना की जाएगी। बता दें कि ये ट्रेन जयपुर से रवाना होकर अजमेर, पालनपुर, अहमदाबाद, वडोदरा होते हुए मुंबई जाती है।
यह भी पढ़ें: एक बच्ची, जिसकी 26 उंगलियां, हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6; डॉक्टरों ने बताया दुलर्भ बीमारी का नाम
आंशिक रद्द ट्रेन
17 सितंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली बांद्रा-अजमेर एक्सप्रेस (12995) रद्द हो गई है।
इन ट्रेनों के बदले रूट
1. बांद्रा- उदयपुर सुपरफास्ट रेल (22901) के रूट बदले गए है, ये ट्रेन मार्ग वाया वडोदरा, अहमदाबाद, हिम्मतनगर होकर संचालित होगी।
2. बीकानेर- बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस रेल (04711) के रूट बदले गए है, ये ट्रेन नागदा, रतलाम, चित्तौड़, उदयपुर, हिम्मतनगर, अहमदाबाद, वडोदरा होकर संचालित होगी।
3. जयपुर- यशवंतपुर सुविधा एक्सप्रेस ( 82654) बदले हुए रूट के अनुसार,अजमेर, चित्तौड़, उदयपुर, अहमदाबाद, वडोदरा होकर संचालित होगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines