Rajasthan: राजसमंद के नाथद्वारा कस्बे में बुधवार को एक युवक ने फ्लाईओवर से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले सोशल मीडिया पर लिखी शायरी

नाथद्वारा पुलिस ने बताया कि मृतक पीपरड़ा नवा कुआं निवासी श्रवण सिंह उदयपुर के नटराज रेस्टाॅरेंट में काम करता था। बुधवार को वह घर पर काम का बोलकर रेस्टाॅरेंट से निकल गया। इसके बाद वह दोपहर करीब 4 बजे उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा। और मुंह पर रूमाल बांधकर नीचे कूद गया। हालांकि इस घटना से पहले वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने फोन में कैद कर लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर शायरी लिखी थी। पुलिस ने बताया कि मामला अफेयर का लग रहा है। हालांकि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ