Pooja Singh Shekhawat: राजस्थान में ठाकुरजी से महिला की शादी वाली स्टोरी में नया ट्विस्ट आ गया है। ठाकुरजी से ब्याह रचाने वाली पूजा सिंह शेखावत (Pooja Singh Shekhawat) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने कहा है कि
सभी देवी देवताओं को साक्षी मानकर विष्णु भगवान के रूप शालिग्राम जी से विवाह किया। यह विवाह मेरी कुंडली के दोष निवारण के लिए किया गया है। यह भी सच है कि मुझे बचपन से शादी नहीं करनी थी। घर की और आसपास की लड़ाईयों को देखते हुए मैंने ये फैसला लिया था, लेकिन लोगों ने मेरी तुलना मीरा से कर दी जिसके योग्य मैं नहीं हूं। मैं इंसान हूं, इंसान ही रहने दो।
पूजा सिंह शेखावत ने लिखा कि अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। शादी से पहले पंडित जी ने बोला कि आपको विष्णु विवाह रीति रिवाज और मान सम्मान से करना होगा तो सिर्फ मैंने ये पूरे सम्मान के साथ किया जिससे मेरा दोष हट जाए।
पॉलिटिकल साइंस की रही है स्टूडेंट
जयपुर के नरसिंहपुरा गांव की रहने वाली 30 साल की पूजा राजनीति विज्ञान में मास्टर्स (MA) किया है। पूजा ने 8 दिसंबर को ठाकुरजी से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूजा के पिता इस शादी से नाराज थे। बीएसएफ से सेवानिवृत्त उनके पिता शादी समारोह में शामिल नहीं हुए थे। लेकिन, पूजा की मां रतन कंवर ने इस विवाह का समर्थन किया था और उन्होंने कन्यादान भी किया था।
विधिवत विवाह समारोह में करीब 300 पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतक मौजूद रहे थे। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूजा सिंह ने ठाकुरजी की प्रतिमा के साथ विवाह संबंधी सभी रस्में पूरी कीं थीं।
कहा था- इस शादी के लिए राजी करना आसान नहीं था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ने कहा कि इस तरह की शादी के लिए परिवार को राजी करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने ठान ली थी और आखिरकार उन्हें अपनी मां का साथ मिला। पूजा ने कहा था कि तुलसी विवाह के बारे में सुना था और एक पंडित से इस बारे में चर्चा की थी जिसने उन्हें बताया कि यह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संभव है।
शादी के बाद उसके ठाकुरजी पूजा के घर अंदर मौजूद एक छोटे से मंदिर में विराजमान हैं, जहां पूजा ठाकुरजी के लिए भोग बनाती है और प्रतिदिन उसकी पूजा करती है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
11 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines