Rajasthan: जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला यात्री का पैर फिसल गया। इस दौरान स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर ने महिला की जान बचाई। इससे पहले महिला ट्रेन के हैंडल से घसीटते हुए चली गई। जान बचने के बाद महिला यात्री ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को धन्यवाद दिया।
रेलवे पुलिस बल के अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर हुआ। दोपहर 2 बजे मरूधर एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से रवाना हो चुकी थी। उत्तरप्रदेश की अछनेरा निवासी मंजू पत्नी राम सिंह ने मरूधर एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान महिला यात्री मंजू का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के हैंडल से घसीटते हुए चली गई। इस दौरान वहां हंगामा मच गया। यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर प्लेटफाॅर्म पर ड्युटी पर मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर कृपाल सिंह भागे।
आरपीएफ इंस्टपेक्टर ने महिला यात्री मंजू का हाथ पकड़कर खींचा और ट्रेन से दूर कर उसकी जान बचाई। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद अन्य महिला यात्रियों ने मंजू को संभाला और उसकी जान बचाई।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines