एक महिला डिनर करने के बाद घूमने के लिए निकली, लेकिन रास्ते में 3 युवकों की नीयत उसे देखकर डोल गई। वे उसे उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। वे उसके निर्वस्त्र हालत में छोड़कर भाग गए। किसी तरह वह सड़क तक पहुंची और करीब 30 मिनट तक बिना कपड़ों के सड़क पर घूमती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। अचानक गश्त कर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ी, जिन्होंने बैनर लपेटकर उसका तन ढका। उसे संभाला और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उठाकर खंडहरनुमा मकान में ले गए

घटना राजस्थाना के भीलवाड़ा के गंगापुर की है। पुलिस अधीक्षक लाभूराम ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगापुर से 6 से 7 किलोमीटर दूर एक महिला सड़क पर बिना कपड़ों के घूमती मिली। उसके साथ गैंगरेप हुआ था। पुलिस वालों ने बैनर लपेटकर उसका शरीर ढका। महिला ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद टहलने निकली थी, लेकिन 3 लड़के उसे जबरन उठाकर एक खंडहरनुमा मकान में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

महिला के कपड़े भी ले गए आरोपी

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसके कपड़े भी अपने साथ ले गए। वह बदहवास हालत में करीब आधा घंटा सड़क पर घूमती रही। आने-जाने वाले लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन कोई उसकी मदद करने नहीं आया। एक बाइक सवार उसकी हालत देखकर रुका और उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को संभालकर उसे गंगापुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज करके 3 युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ