---विज्ञापन---

Rajasthan Winter Update: प्रदेश में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, उत्तरी हवा से मैदानी इलाकों में मौसम सर्द

Rajasthan Winter Update: राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। प्रदेश के 17 स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जबकि राज्य के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को माउंट आबू में पारा जमाव के बिंदू पर था। वहीं […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Winter Update: राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। प्रदेश के 17 स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जबकि राज्य के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को माउंट आबू में पारा जमाव के बिंदू पर था। वहीं फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा चूरू में पांच डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के 17 जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान करौली में 7.1 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 7.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.0 डिग्री, अलवर, धौलपुर, नागौर, संगरिया व जैसलमेर में 8.8 डिग्री, पिलानी में 8.9 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.4 डिग्री व बूंदी में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.2 डिग्री व 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

---विज्ञापन---

आगामी दिनों में तापमान ऐसा ही रहेगा

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में तापमान कमोबेश इसी तरह का बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की वजह से ऐसा होगा। जिससे तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का दौर भी शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंच चुका है। इससे दो व तीन दिसंबर को जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना है। इससे राजस्थान के तलहटी व मैदानी इलाकों में दो दिन तापमान जरुर बढ़ या ठिठका रहा सकता है, लेकिन मौसम साफ होने के साथ ही हवाओं की दिशा बदलने से तापमान गिरेगा।

बारिश की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बरसात की संभावना नहीं है। सुबह-शाम इलाकों में सुबह- सुबह कोहरा व धुंध छाई रहता है। कहीं कहीं हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। इससे तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में तापमान में आज फिर बढ़त दर्ज हुई। यहां फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में जो तापमान 3.8 डिग्री था वह बढ़कर 4.2 डिग्री पर दर्ज हुआ। कहीं- कहीं हल्के कोहरे के साथ ओस भी गिरी। इससे सर्दी का असर बरकरार रहा।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 03, 2022 10:04 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola