Rajasthan Winter Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मरुधरा में सर्दी बढ़नी शुरू हो गयी है। उत्तरी हवाओं के असर से चलते मौसम में यहां बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर की बात करे तो यहां भी अब तापमान में गिरावट आने लगी है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गुलाबी सर्दी का अहसास करवाना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मैदानी इलाके में देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट हो रही है. सुबह और रात में लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के असर से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस एक कम होने की संभावना है।
बता दें कि आज राजधानी जयपुर समेत कई जगह पर शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के चलने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी। जयपुर में दोपहर में धूप हो रही है, तो वहीं सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव के चलते लोग सर्दी जुखाम जैसे रोगों से परेशान हो रहे हैं।
वहीं जयपुर, अलवर, भिवाड़ी एरिया में हल्की धुंध के साथ ही पॉल्यूशन लेवल भी बिगड़ा हुआ है। बता दें कि सबसे ज्यादा जयपुर की स्थिति खराब है। जयपुर में AQI लेवल 200 से नीचे था, वो आज बढ़कर 254 पर पहुंच गया। वहीं अलवर में AQI लेवल 122 से बढ़कर 172 पर पहुंच गया है. जिसके कारण स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
प्रदेश में तापमान की बात की जाए तो बीती रात सीकर में सबसे कम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान आज 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरोही, जालौर, हनुमानगढ़, टोंक, गंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जयपुर, कोटा समेत अन्य कुछ शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान अधिकांश शहरों में 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच था।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines