Rajasthan Wedding Dance Heart Attack Death: राजस्थान के पाली से बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आई । साली की शादी के रिसेप्शन में युवक अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहा था। डांस करते समय युवक की मौत हो गई। युवक डीजे पर डांस कर रहा था, तभी अचानक वह फ्लोर पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये। अस्पताल पंहुचने से पहले युवक की मौत हो जाती है। मृतक उदयपुर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। 30 वर्षीय मृतक मूल रूप से पाली का रहने वाला था। मृतक परिवार सहित अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था।
साली की शादी में शामिल होने आए थे
30 वर्षीय युवक मूलरूप से पाली का रहने वाला था। नौकरी की वजह से मृतक उदयपुर में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। साली की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित उदयपुर से सिरोही आया था।
मृतक के साले गजेन्द्र सिंघाड़िया ने बताया कि उनके मामा केवलचंद जालोटिया सिरोही के महिला थाने में ASI हैं। उनके बेटे हरीश सिरोही के वार्ड 12 की पार्षद ज्योति तोलानी को बहन की तरह मानता है। उनका पूरा परिवार ज्योति तोलानी को बेटी की तरह ही मानता है। उसकी 26 सितंबर को जयपुर में शादी थी। 24 सितंबर की शाम को सिरोही के सिंधु भवन ज्योति का रिसेप्शन था। मामा की बेटी उमा भी पति पूरण सिंघाड़िया और 4 साल के बेटे रिषभ के साथ उदयपुर से रिसेप्शन में शामिल होने आई थी।
पत्नी के साथ डीजे पर कर रहा था डांस
मृतक पूरण अपनी पत्नी उमा के साथ डांस कर रहा था। इस दौरान अचानक पूरण डांस फ्लोर पर बेहोश होकर गिर जाता है। उमा पास जाकर देखती है तो पूरण की सांसें फूल रही थी। रिश्तेदारों उसे तुरंत सिरोही के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने पूरण को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के अनुसार, पूरण की मौत साइलेंट कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।
हैवी एक्साइज में आता है डांस
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस बीमारी को हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी कहा जाता है। इसमें दिल की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं जिससे हार्ट में खून पंप करना मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति जब अचानक ज्यादा व्यायाम या डांस करते हैं तो ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इसके कारण अटैक आ जाता है, जिसे कार्डियक अरेस्ट भी कहते हैं। इसमें दिल अचानक काम करना बंद कर देता है। शरीर के अंगों तक सही तरह से ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती और ब्रेन में ऑक्सीजन न पहुंचने की वजह से इंसान की मौत हो जाती है। यही कारण है कि अचानक डांस करते हुए या जिम में व्यायाम करते हुए मौत हो जाती है। डांस हैवी एक्सरसाइज में आता है।
मृतक परिवार सहित उदयपुर रहता था
मृतक के साले गजेन्द्र सिंघाड़िया ने बताया कि बहन और जीजा अपने बेटे के साथ उदयपुर के हिरण मगरी में किराए के मकान में रहते थे। जीजा उदयपुर के महाराणा भोपाल कॉलेज में GNM को पढ़ाते थे और खुद भी MSC नर्सिंग कर रहे थे। वहीं बहन उमा बीएड पास है। वह REET की तैयारी कर रही है। पूरण के माता-पिता सोजत में रहते हैं। सिरोही से शव सोजत ले जाकर 25 सितंबर को अंतिम संस्कार किया गया।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines