हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अगले 36 घंटो तक बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ का भी रहेगा असर

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के मौसम में इन दिनों बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 36 घंटे काफी अहम हो सकते है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों आंधी के साथ तूफानी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है ।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के लिए आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6 जून को जोधपुर और बीकानेर संभाग में कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 7 जून को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है।

तूफान से कई जिलों में नुकसान की आशंका

प्रदेश में एक साथ दो नए पश्चिमी विक्षोभ और तीन तूफानी चक्रवात के कारण जबरदस्त बारिश और अधड़ के आसार जताए जा रहे है। पाकिस्तीन की ओर से आ रहे चक्रवात का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। जिससे तेज हवाओं के साथ ही बारिश के भी आसार जताए गए है। वहीं इस तूफान के चलते कई जिलों में नुकसान की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन

राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान की ओर से आ रहे चक्रवात का असर सबसे ज्यादा दक्षिण पश्चिम राजस्थान के जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 5.8 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। वहीं दूसरा विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

इन जिलो में ऐसा रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अजमेर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 39.0 डिग्री, जयपुर में 36.8 डिग्री, झुंझुनू के पिलानी में 38.0 डिग्री, कोटा में 39.8 डिग्री, बूंदी में सर्वाधिक तापमान 40.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39.2 डिग्री, बाड़मेर में 40.2 डिग्री, जैसलमेर में 38.1 डिग्री, जोधपुर में 38.3 डिग्री, बीकानेर में 38.5 डिग्री, चूरू में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola