Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का दौर अब शुरू हो गया है, प्रदेश में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी छा रहा है। वहीं तापमान में लगातार हो रही गिरावट से दिन में ठिठुरन का एहसास होने लगा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीनों में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
माउंट आबू में पारा जीरो डिग्री पर
राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा लगातार दूसरे दिन जीरो डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा माउंट आबू में लगातार घना कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 2-3 दिन प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। प्रदेश के झुंझुनूं, सीकर, अलवर, नागौर , गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू सहित प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह से ही घना कोहरा होने से लोगों को सुबह-सुबह परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वहीं सर्द हवाएं चलने से अब लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़िए – MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, इस दिन से बदल सकता है मौसम
सबसे ज्यादा ठंडा माउंट आबू
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान माउंट आबू सबसे ज्यादा ठंडा रहा, गंगानगर हनुमानगढ़ में तो तापमान 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया। यहां दिनभर तापमान 12 डिग्री से ऊपर नहीं गया। कुछ इसी तरह की स्थिति चुरू और अलवर में भी देखने को मिली। जहां तापमान तेजी से नीचे गिरा। जालौर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, नागौर, बीकानेर, भीलवाड़ा, सीकर समेत कई शहरों में कल दिन का तापमान 1 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में तापमान और गिरेगा जिससे ठंड बढ़ेगा।
और पढ़िए – Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू, यहां तापमान जीरो डिग्री पर
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी, क्योंकि दो दिन पहले ही हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में एक्टिव हुआ था, उसके गुजरने के बाद उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचने लगी हैं, जिससे राजस्थान में अच्छी ठंड पड़ने लगी है, मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में और ठंड पड़ेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines