Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ अब रात की हवा भी गर्म होने लगी है। गर्मी के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं श्रीगंगानगर में रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया। सुरतगढ़ में भी बारिश के साथ ओले गिरे।

विज्ञापन

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 17 अप्रैल यानि आज से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर 19 अप्रैल तक रहेगा। जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी। आज जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में दोपहर के बाद आंधी चल सकती है।

विज्ञापन

18 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेरए,अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन अचानक तेज हवा 30-40 किमी व कही-कही हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर आंधी चल सकती है।

19 अप्रैल तक रहेगा असर

19 अप्रेल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवा चल सकती है। साथ ही बारिश भी होगी। 19 अप्रेल को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ