Rajasthan Weather: 5 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, राजस्थान में स्कूल बंद, जानें वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब सर्द हवाएं असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा दिन के में भी अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राजस्थान में मौसम अचानक ठंडा हो गया है। इस कारण प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा है। वहीं रात का तापमान भी 5 से 7 डिग्री तक गिर गया है। वहीं दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा कई जिलों में वायु गुणवत्ता भी खराब है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान रिकाॅर्ड किया गया। यहां सबसे अधिक तापमान 31.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं चूरू और सीकर सबसे ठंडे इलाके रहे। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 7.2 से 9.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा हवा में नमी भी 50 से 100 प्रतिशत तक बनी हुई है। लोगों को दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है।

विज्ञापन

आज भी घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा 20 नवंबर को भी उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, अनूपगढ़ में घना से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जोकि अगले 24 घंटे तक बना रहेगा।

विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम?

प्रदेश में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं बढ़ते प्रदूषण को लेकर छुट्टियां घोषित की गई। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में बढ़ते प्रदूषण के कारण आगामी आदेश तक कक्षा 1 से 5 तक की स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ