Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई है। आज सुबह उदयपुर, जयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। रविवार को बाड़मेर में भी अच्छी बारिश हुई। इसके बाद बाड़मेर में दिन का तापमान 20 डिग्री तक गिर गया।
इसके अलावा आज राजधानी जयपुर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। रविवार को बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बादल छाए रहने के कारण सर्दी थोड़ी कम रही। उधर बाड़मेर में रविवार को हुई बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ गई। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के बाद दिन का तापमान 3 डिग्री ऊपर चला गया। यहां रविवार का तापमान 14.07 डिग्री सेल्सियस था।
बाड़मेर में गिरे ओले
जयपुर, बाड़मेर के अलावा वागड़ में भी अच्छी बारिश हुई। बांसवाड़ा शहर में कल जमकर बारिश हुई। शहर के अलावा केसरपुरा में 30 मिमी, जगपुरा-घाटोल में 29.29 मिमी और कुशलगढ़ में 38 मिमी. बारिश हुई। बासंवाड़ा के अलावा झालावाड़, चित्तौड़गढ के कपासन में 25 मिमी पानी बरसा। इसके अलावा जोधपुर, डूंगरपुर, फलोदी जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।
बारिश के कारण कई जिलों के तापमान गिरावट देखने को मिल रही है। सभी शहरों में कल दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। वहीं बाड़मेर सबसे ठंडा रहा। वहीं उदयपुर में दिन का तापमान 7 डिग्री नीचे, अजमेर में सामान्य से 6 डिग्री नीचे, बीकानेर में सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा।
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, बारां, कोटा, दौसा, झालावाड़, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines