हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में चलेगी आंधी, पढ़ें वेदर अपडेट

राजस्थान में होली पर जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली के दिन देर शाम कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। राजस्थान में बारिश के पीछे की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस रही। प्रदेश में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में अच्छी बारिश हुई। मौसम में बदलाव के कारण अधिकांश शहरों का तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने जयपुर समेत 12 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कल यानी 16 मार्च से मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगेगा।

इन जिलों में हुई बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, सीकर बीकानेर, दौसा, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अच्छी बारिश हुई। इस बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। प्रदेश में बारिश के कारण जीरे की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिन जिलों में बारिश नहीं हुई, वहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 27 डिग्री, हनुमानगढ़ में 27.4 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जोधपुर में 36.6 डिग्री, अजमेर में 35.6 डिग्री और दौसा में 37 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, अजमेर, दौसा, धौलपुर और भरतपुर जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, होली पर गिरेंगे ओले, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola