Rajasthan Weather Update: 28 जनवरी से 20 जिलों में मावठ के आसार, माउंट आबू रहा सबसे ठंडा
Edited By Rakesh Choudhary

देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।
Edited By Rakesh Choudhary

देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।
Rajasthan Weather Update: पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में हुई बारिश के बाद एक बार फिर से लोगों की कंपकपी छुट गई। वहीं, 26 जनवरी से एक दिन पहले हुई बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। (Rajasthan Weather Update) मौसम विभाग की माने तो 31 जनवरी तक ठंड का असर रहेगा। वहीं 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
वहीं, बारिश के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। (Rajasthan Weather Update) जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो 28 जनवरी को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों में बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते है।
इसी तरह 29 जनवरी को टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, झुंझुनूं, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, अलवर और अजमेर जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।
चूरू में आज न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। यहां एक दिन पहले तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर था। इसी तरह फतेहपुर का तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह गंगानगर में तापमान 7.4 से गिरकर 5 पर और चित्तौड़गढ़ में तापमान 8.5 से गिरकर 6.8 पर पहुंच गया।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को उत्तरी पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जिसके कारण अचानक ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विभाग की माने तो 26 और 27 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। लेकिन 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखेगा। जिसके कारण पूरा प्रदेश एक बार फिर भयंकर शीतलहर की चपेट में होगा।
बुधवार को सिरोही के माउंट आबू का पारा -3 डिग्री पर जा पहुंचा, इससे मैदानों, इलाकों, पेड़ पौधों पर एक बार फिर बर्फ जमी नजर आ रही है, इससे किसान चिंता में है। वहीं, पूरे शहर में बर्फीली हवाएं चल रही है और कोहरा दिखाई दे रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: