Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बिपरजाॅय तूफान से हुई बारिश के 2 दिन बाद एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रतागढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में आज से प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जो जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। इसके साथ ही 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई है।
जयपुर में अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज दक्षिणी राजस्थान के झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, जिलों में बारिश का अलट जारी किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।
प्रदेश में शुक्रवार को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक जयपुर में अगले 48 घंटों में अच्छी बारिश होगी। 25 और 26 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि मानसून अवधि में बारिश में गिरावट आने की संभावना है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
बूंदी, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा जिलो मे हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
27 जून तक भारी बारिश की संभावना
राजस्थान में 25 जून से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और प्री मानसून मेहर बरसाएगा। 27 जून तक भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो मानसून पूर्वी भारत के बचे हुए राज्यों से होता राजस्थान में प्रवेश करेगा। माना जा रहा है कि 27 से 29 के बीच राजस्थान में मानसून का प्रवेश होगा। राजस्थान में मानसून की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। लेकिन मानसून की एंट्री के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
10 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines