धौलपुर से संतोष राजपूत की रिपोर्टः राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर 6 संभागों में दिख रहा है। इसके चलते प्रदेश में आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। भरतपुर संभाग के धौलपुर जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले 2-3 दिन से जारी आंधी-बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। संभाग में रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। बदले हुए मौसम के कारण तापमान में दस डिग्री की गिरावट आई है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ माधोसिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ आज भी परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र वायुमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।
इसके प्रभाव के चलते प्रदेश में कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।
2 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय होने से पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि धौलपुर जिले में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था जो इस मौसम के बदलाव से दस डिग्री लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
आंधी से आम जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
आमजन को इस बारिश ने गर्मी से राहत दी है। वहीं सब्जियां उगाने वाले किसानों के लिए यह वरदान साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश तक तो सही है लेकिन अधिक बारिश होती है तो आगामी खरीफ की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आंधी के चलते भी लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। इस विक्षोभ के चलते कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines