Rajasthan Weather Update: नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश में मंगलवार को बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर क्षेत्र में आंधी चली। आंधी के कारण मिट्टी से गुबार ढक गया। आंधी के बाद आई बारिश से मंडियों में रखी किसानों की फसलें बर्बाद हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होने के बाद गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाएगी। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
20 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहने व दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
गंगानगर में हुई सर्वाधिक बारिश
प्रदेश में मंगलवार को आंधी के साथ हुई बारिश से गंगानगर और हनुमानगढ़ के कई इलाकों में 19मिमी. तक बारिश हुई। हिंदूमलकोट, सादुलपुर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, अनूपगढ़ समेत कई जगहों पर 19 मिमी. तक बारिश हुई। इधर हनुमानगढ़ में 9मिमी. बारिश हुई। वहीं बीकानेर के खाजूवाला और नोखा में 4मिमी. में बारिश हुई।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
18 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines