Rajasthan Weather Update: राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना, जानें कौनसे जिले होंगे प्रभावित

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ओले-बारिश दौर फिलहाल थम सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रह सकता है। जयपुर में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा।

बता दें कि मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में 31 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते ये बदलाव दिख रहे हैं। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश कोटपूतली में हुई। यहां बारिश के साथ ओले भी गिरे। जयपुर में 40 मिमी, गंगानगर में 23.3 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी बारिश हुई।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि एक और नये पश्चिमी विक्षोभ के तीन अप्रैल को सक्रिय होने का अनुमान है ज‍िससे राज्‍य के बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में एक बार फ‍िर मेघगर्जनए तेज हवाएं व हल्की बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ