Rajasthan Weather Update: प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में एक बार फिर नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। राज्य में रविवार को भरतपुर, जयपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, अलवर के कुछ इलाकों में बारिश हुई।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 29 मार्च से नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इस नए सिस्टम का असर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार जिन किसानों ने फसल काटकर रखी है या कटी हुई फसल खुले में रखी है। उनके लिए आज और कल दो दिन का समय है। इससे वे अपनी फसलों को इस बारिश से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
ओले गिरने का अलर्ट
30 मार्च को इस पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का असर ज्यादा रह सकता है, इसके चलते जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जोधपुर में कई जगहों पर एक बार फिर तेज बारिश, आंधी-तूफानए तेज हवाएं और ओले गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है।
फसलों का उत्पादन होगा प्रभावित
प्रदेश में इस बार खुब बारिश हुई। मार्च के महीने में 4.5MM औसत बरसात होती है, लेकिन इस बार 15.4MM हो गई, जो सामान्य से 300 फीसदी ज्यादा है। बेमौसम बारिश के कारण किसानों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। होली के बाद हुई बारिश के कारण गेहूं, सरसों, चना तारामीरा की फसले बर्बाद हो चुकी है। इससे उत्पादन भी असर पड़ने की संभावना है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
9 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
10 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
23 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
23 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines