Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते बुधवार शाम को हाड़ौती संभाग के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 27 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
28 से 30 अप्रैल के दौरान तंत्र का सर्वाधिक असर राज्य के अधिकांश भागों में प्रबल रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
कृषि मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।
फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए ही करें।
बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले।
और पढ़िए – Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यहां बरसेंगे बादल, जानें अपने यहां का हाल
बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश
26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कोटा संभाग के झालावाड़, बांरा, बूंदी में बारिश हुई। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण मंडियों में रखी फसलें भीग गई। जिसके कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।
क्या है पश्चिमी विक्षोभ?
पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान है जो उत्तर, भारत, पाकिस्तान, नेपाल से गुजरते हुए इनके दायरे में आने वाले वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है।
मौसम में बदलाव आता है। ऐसी स्थिति अभी बनी हुई है, इसी का असर बालोद के मौसम पर भी पड़ रहा है। हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा बनता है। यह अफगानिस्तान-पाकिस्तान से कश्मीर-हिमाचल व उत्तराखंड तक पहुंचता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines