Weather Update: अप्रैल महीन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और मई का महीना बस शुरू ही होने वाला है। अपने मिजाज के मुताबिक गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से ही अपना रंग दिखाना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज थोड़ नरम रहेगा और लोगों की गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज से अगले चार से पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में एकबार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। एमआईडी के मुताबिक आज कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार मौसम के मिजाज में ये परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिलेगा।

और पढ़िए –
Weather Update: बंगाल और बिहार में हीटवेव की चेतावनी, पंजाब- हरियाणा में बारिश से बदलेगा मौसम!

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी पर्वतीय इलाकों पर बनी हुई है जो पूर्व दिशा की ओर अग्रसर है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

इसी कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में आज से 2 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। इस दौरान बीच-बीच में रूक-रूक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

एमआईजी के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में अगले तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश के आसार हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

और पढ़िए – Weather Update: अगले हफ्ते के लिए IMD का पूर्वानुमान जारी, जानें- किन राज्यों में होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी

विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ