Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं के असर से मरुधरा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एकाएक कई इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान समेत देश के कई राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। पिछले करीब दो सप्ताह से रात के तापमान में गिरावट ने गुलाबी सर्दी का अहसास करवाना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से मौसम और ठंडा होगा और तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी की वजह कश्मीर और हिमाचल में बन रहा नया वेदर सिस्टम भी है। अगले हफ्ते से दिन और रात के तापमान में 11 से 17 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर रह सकता है।
शेखावाटी में बढ़ी ठिठुरन
बता दें शेखावाटी अंचल में पारा गिरने से जहां ठिठुरन बढ़ी है, वहीं उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर के कारण रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने की संभावना जाहिर की गई है। कुल मिलाकर देखा जाएं, तो यह कहा जा सकता है कि नवंबर में राजस्थान में तेज ठंड का अहसास बढ़ने वाला है।
अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के चलने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह के बाद सर्दी जोर पकड़ेगा। पहाड़ी इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाएं चलने से रात का तापमान गिरेगा। नवंबर में रात का तापमान कई शहरों में 10 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना है, जिसके चलते सर्दी बढ़ेगी।
प्रदेश के कई जिलों का तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.7 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 33 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, पाली में 34.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 34.8 डिग्री सेल्सिय अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
19 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
22 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines