Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मार्च के बाद से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। इसके अलावा कई जिलों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग की मानें तो मई के शुरूआती दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक अगले 24 घंटे में जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम शुष्क तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश, 27-28 अप्रैल आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल सम्भावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के करीब 17 जिलों पर पड़ेगा। इसके चलते जयपुर, सीकर, अजमेर, कोटा, अलवर, टोंक, दौसा, धौलपुर, भरतपुर, करौली, झुंझुनू, बारां, बूंदी, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और सवाईमाधौपुर जैसे जिलों में गरज-चमक और धूल आंधी के साथ बारिश हो करती है।
पिलानी में 8.6 मिमी. बारिश की गई रिकाॅर्ड
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार को कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई। पिलानी में 8.6मिमी, जयपुर में 2मिमी. बारिश हुई। जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, चूरू, झुंझुनूं समेत कई जिलों में आंधी के बाद मौसम सुहावना हो गया। इसके कारण लोगों को गर्मी राहत मिली। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines