हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन 11 जिलों में होगी बारिश

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं उधर मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश में आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 3 दिनों तक धूल भरी आंधी चलेगी। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को बारिश होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर में धूल भरी आंधी चलेगी। आंधी का ये सिलसिला अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश में 17 मई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने कृषि उपज मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसों को सुरक्षिण स्थान पर भंडारण करने को कहा है ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। इसके साथ ही फसलों में किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए करें। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की बात मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कही गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola