हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने प्रदेश में जारी किया येलो अलर्ट, इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों अंधड़ और बारिश का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ से दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में जमकर बारिश हुई।

बारिश के कारण जैसलमेर का प्रसिद्ध गड़ीसर तालाब लबालब भर गया। वहीं बारिश से पहले आए तेज अंधड़ से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज भी अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

जैसलमेर में अब तक 192 मिमी. बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश ने मरूस्थलीय जिले जैसलमेर में सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए। जैसलमेर में पिछले 24 घंटे में 77 मिमी. बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर में अब तक 192 मिमी. बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से सीकर, अजमेर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, धौलपुर, जयपुर, करौली, कोटा, सिरोही, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में जून के पहले सप्ताह में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों के तापमान में आई गिरावट

राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को चूरू में 36.7 डिग्री, कोटा में 35.3 डिग्री, जैसलमेर में 41 डिग्री, उदयपुर में 33.9 डिग्री, जोधपुर में 36.8 डिग्री, बीकानेर में 37.5 डिग्री, अजमेर में 31.8 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें