Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कई शहरों में तापमान गिर गया है। गुरुवार को अजमेर, कोटा, सीकर, पिलानी, बारां समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों में ऐसी ही सर्दी बने रहने की संभावना है। 9 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। लोगों को सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
प्रदेश में गुरुवार को राजधानी जयपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनूं, चूरू समेत कई शहरों में दिनभर सर्द हवाएं चलने से दिन में भी लोग कांपते रहे। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। राजधानी के अलावा अलवर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री, चूरू में 24.1, सीकर में 22 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
माउंट आबू रहा सबसे ठंडा
वहीं कोटा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, अजमेर में 9.1 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 7.7 डिग्री, पिलानी में 6 डिग्री, माउंट आबू में 3.4 डिग्री और बारां में 5.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मरूस्थलीय जिलों बाड़मेर, गंगानगर, जालोर और जोधपुर में उत्तरी हवाओं का असर रहा। बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और जैसलमेर 25.9 डिग्री, बीकानेर में 25.3, जोधपुर में 26.8 डिग्री और गंगानगर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंड, जयपुर समेत कई जिलों चलेगी ठंडी हवाएं, पढ़ें वेदर अपडेट
अगले सप्ताह बदल जाएगा मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में 8 फरवरी तक ऐसी ही सर्दी रहने की संभावना है। 9 फरवरी के उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 12-13 फरवरी तक मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी जिससे अधिकतम तापमान बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ेंः 20KM की स्पीड से चल रहीं तेज हवाएं, लौटी ठंड, दिल्ली में छाएंगे बादल, इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
18 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines