हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज इन जिलों में बरसेगा पानी, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में फिलहाल बैमौसम बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी प्रदेश में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ पानी हो सकती है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, चूरू,सीकर,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू,करौली, कोटा और सीकर के लिए ऑरेंज अलर्ट और बांसवाड़ा, बारां, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़ और राजसमंद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की आशंका है, इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है।

नया पश्चिमा विक्षोभ हुआ सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर इन दिनों के एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिससे मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है। वहीं, 23 मार्च यानी गुरुवार से एक नया पश्चिमा विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

फसलों को हो रहा नुकसान

इन दिनों किसान फसलों की कटाई कर रहे हैं। बारिश के कारण नमी बढ़ने से फसलों के पुनः अंकुरित होने का खतरा है। बा-बार बदलते मौसम के साथ ही किसानों की धड़कने बढ़ रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें