Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटे में प्रतापगढ़, जयपुर, अलवर समेत 15 जिलों में अच्छी बारिश हुई। झालावाड़ के भीमसागर में 4 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज दौसा, अजमेर, कोटा, झालावाड़ में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज अजमेर, नागौर, पाली, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ-साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 अगस्त को धौलपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ जिले के भीमसागर में रिकाॅर्ड की गई। यहां 4 इंच बारिश हुई। इसके अलावा कोटा के रामगंजमंडी और कोटा के छबड़ा में अच्छी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं कोटा और झालवाड़ में तेज बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गईं।
शनिवार को जयपुर के वनस्थली में 7.1 मिमी, जयपुर में 4.1 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 1.9 मिमी, उदयपुर के डबोक में 3.5 मिमी, धौलपुर में 4.5 मिमी, डुंगरपूर में 8 मिमी, करौली में 2.5 मिमी, जोधपुर के फलौदी में 53.8 मिमी, बीकानेर में 2.8 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 day agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
3 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines