OMG! देखते ही देखते पानी में समा गया ट्रक; राजस्थान में मानसून की बारिश से आई बाढ़, देखें कैसे हैं हालात?

Tonk truck overturned: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। टोंक के हमीरपुर में पुल पर तेज बहाव के कारण एक ट्रक पलट गया। वहीं भारी बारिश के कारण जिले की स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Rajasthan Weather Update Tonk truck overturned

टोंक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसूनी बारिश से कई शहरों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। कोटा में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। शनिवार सुबह पार्वती नदी के उफान से श्योपुर और ग्वालियर मार्ग बंद हो गया। टोंक में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हमीरपुर में शुक्रवार शाम सहोदरा डैम पर चल रही चादर से एक ट्रक पलट गया। वहीं तेज बारिश के कारण टोंक में आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। बारिश के कारण बीसलपुर बांध का गेज भी पिछले 24 घंटे में 43 सेमी. तक बढ़ गया।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में भी शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के कारण सरदारपुरा इलाके में एक मकान भी गिर गया। इधर मौसम विभाग ने आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 7 जुलाई तक ऐसे ही बारिश का दौर चलेगा। इसके बारिश कुछ दिनों के लिए थम जाएगी।

टोंक में पानी के तेज बहाव में डूबा ट्रक

टोंक के हमीरपुर में पानी के तेज बहाव के बीच ट्रक ले जाना ड्राइवर को भारी पड़ गया। तेज बहाव के कारण ट्रक पुल के बीच में जाकर डूब गया। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर और उसके एक साथी ने तैर कर अपनी जान बचाई। जिला प्रशासन ने भयंकर बारिश के कारण जल भराव वाली जगहों से दूर रहने को कहा है। फिर भी लोग जान जोखिम में डाल कर जल भराव वाले क्षेत्रों से रोड पार कर रहे हैं।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और सवाईमाधोपुर में बारिश होने की संभावना है। वहीं अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली में तेज बारिश की संभावना है।

कोटा में पार्वती नदी उफान पर

भारी बारिश के कारण टोंक का हालोलाव बांध शाम को ओवरफ्लो हो गया। शुक्रवार रात हुई बारिश से कुछ घरों समेत स्कूल में पानी भर गया। बारिश के कारण आधा दर्जन घर भी ढह गए। इधर श्रीगंगानगर में आज सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कोटा में पार्वती नदी के उफान पर रहने से कोटा-श्योपुर, ग्वालियर मार्ग बंद हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे ज्यादा तेज बारिश टोंक के देवली में दर्ज हुई। इसके अलावा करौली में अच्छी बारिश हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ