Rajasthan Weather Update: प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को हुई बारिश से मौसम बदल गया है। आज भी जालोर, सिरोही, बाड़मेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए भी कई शहरों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने इस सिस्टम का असर 19 मार्च तक राजस्थान में रहने की संभावना जताई है। मंगलवार देर शाम को पूर्वी राजस्थान में अलवर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने तीन दिन के लिए जारी किया अलर्ट
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1635638083629510657?cxt=HHwWgsCzvfmK-rItAAAA
16 मार्च को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, टोंक, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में गरज चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते है।
17 मार्च को गंगानगर हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी में बारिश हो सकती है।
18 मार्च को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, पाली, अजमेर, बारां, बूंदी, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली में बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते है।
19 मार्च तक सिस्टम का असर रहने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर 19 मार्च तक राजस्थान में रहने की संभावना है। 16 से 18 मार्च तक इस सिस्टम से राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कई स्थानों पर ओले गिर सकते है। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में तेज स्पीड से हवाएं भी चल सकती है। मंगलवार को प्रदेश के अलवर और भरतपुर के जिलों में तेज बारिश हुई और रात को राजधानी जयपुर में भी बरसात हुई।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines