Rajasthan Weather Update: प्रदेश में लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोटा में बरसे अंगारे

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फरवरी महीने में ही गर्म लू के थपेड़े चलने लगे है। गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अजमेर, जयपुर, कोटा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या उससे ज्यादा हो गया है।

विज्ञापन

फरवरी में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी

राज्य में हर दिन रिकाॅर्ड टूटते है और नए रिकाॅर्ड बनते है। वहीं इस बार कोटा में गर्मी ने सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। फरवरी महीने का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राजस्थान में फरवरी माह में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी।

विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में बढ़ा तापमान

प्रदेश में कोटा के अलावा जोधपुर के फलौदी में भी पारा बढ़ गया है। फलौदी का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। फलौदी के अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, अजमेर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

अगर गर्मी के ऐसे ही तेवर जारी रहते हैं तो आने वाले दिनों में लोगों को और परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

गेहूं की फसल पर पड़ सकती है मार

अभी फरवरी चल रही है, इसके बावजूद दोपहर को लोग गर्मी से परेशान रहने लगे है। इसके विपरीत पर्याप्त ठंडक के अभाव में गेहूं, जौ में समय से पहले बालियां निकल रही हैं, इसके दाना भी गुणवत्तापूर्ण नहीं बन रहा। पारे में गिरावट नहीं आई तो मौसम की मार गेहूं की फसल पर भारी साबित होगी। जबकि होता यह रहा है कि फरवरी के अंत तक सर्दी का जोर रहता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ