हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, अगले सप्ताह एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ; जानें किन जिलों में बरसेंगे बादल

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में एक बार फिर गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी उपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 14 मार्च से राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

गर्मी दिखाने लगी असर

होली से पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर से प्रदेश में गर्मी का असर अब तेज होने लगा है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

फलौदी रहा सबसे गर्म

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को फलौदी में सबसे ज्यादा 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर में भी दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान अभी भी कम है। इससे लोगों को रात में हल्की ठंड का अहसास रहता है।

विज्ञापन

अगले सप्ताह एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश में 13-14 मार्च तक प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिससे राज्य में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, टोंक, सिरोही समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola