हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में थमा ओले-बारिश का दौर, आज से तापमान में दिखेगा बदलाव

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले कई दिनों से जारी ओले-बारिश का दौर अब थमने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 7 दिन तक मौसम साफ रहेगा। ओले-बारिश का दौर थमने प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी।

हालांकि मौसम विभाग ने अप्रैल में एक बार फिर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। 31 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जिससे पारे में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि उत्तर भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है।

ओलावृष्टि से फसले हुई बर्बाद

बता दें कि बेमौसम बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में फसले चौपट हो चुकी हैं। अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनू में तेज बारिश के कारण किसानों की फसले बर्बाद हो चुकी है। बीते दिन कुछ इलकों जैसे हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, गंगानगर, अलवर में बारिश के साथ ओले गिरे।

इसके साथ ही पिछले कुछ समय से राज्य में तेज हवाओं आंधी-तूफान ने कहर मचा रखा है। वहीं, शुक्रवार को सबसे ज्यादा ओले बीकानेर में पड़े। जिससे वहां बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, इससे किसानों का सारी फसल नष्ट हो गई।

बारिश की वजह से गिरा पारा

प्रदेश में चल रही बारिश के वजह से ज्यादातर जिलों का तापमान गिरा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें