Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी-बारिश से किसानों की फसले चौपट, 23 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Rajasthan weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश केे कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में लगतार ओले-बारिश से किसानों की फसले चौपट हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आंधी और बारिश और तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश भागों में तीव्र मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 21-22 मार्च को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 मार्च से प्रदेश में फिर एक बार नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके कारण पुनः एक बार बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़, टोंक, बूंदी, सीकर, बाड़मेर, जालोर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा, नागौर, अजमेर, जैसलमेर, सिरोही, अलवर, भीलवाड़ा , कोटा में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विज्ञान ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पक कर तैयार सरसों, चना, जीरा व अन्य रबी फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित भंडारण करें। कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाजों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

रबी की फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव मौसम को देखते हुए ही करें। तेज हवाओं से सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ