Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर राजसमंद, टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर में नजर आएगा।
वहीं, एक बार फिर बारिश की संभावना के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा तापमान फलौदी में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1634829003545776128?cxt=HHwWgMDQjaWUirAtAAAA
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश के जयपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, सिरोही, पाली, जालोर, टोंक और नागौर समेत कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तरी राजस्थान में हनुमानगढ़, गंगानगर और जोधपुर के इलाकों में 13 मार्च को धूलभरी आंधी के बारिश की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदलने के साथ ही रात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। पिलानी में आज न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18.1 पर पहुंच गया। इसी तरह अजमेर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और जालौर में भी रात का न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: