Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। इसके कारण बीकानेर संभाग, उदयपुर संभाग और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर पश्चिमी भाग में एक्टिव होगा मानसून
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक एक कम प्रभाव का नया पश्चिमी विक्षोभ 28 राजस्थान के उत्तर पश्चिम भाग में एक्टिव होगा। यहां 1 मार्च को कई जगह बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और बरसात की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम का असर एक मार्च तक रहेगा। सामान्य रूप से मौसम शुष्क बना रहेगा।
दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में मानसून रहेगा प्रभावी
मौसम केंद्र के मुताबिक 4 मार्च से उदयपुर, कोटा संभाग में भी एक हल्के प्रभाव का सिस्टम एक्टिव होने स्थितियां बन रही हैं। 4-5 मार्च को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के अलावा सिरोही, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान यहां धूलभरी हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
किसानों को राहत के आसार
आजकल राजस्थान के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 या 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। समय से पहले सरसों, तारामीरा की फसलें पक रही हैं। पारा बढ़ने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। तापमान गिरने से किसानों को भी राहत मिलेगी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
9 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
22 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines