Rajasthan Weather Update: प्रदेश में और तेज होगा गर्मी का असर, चुरू रहा सबसे गर्म
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को राजधानी सहित कई जिलों में पारे में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में आने वाले दिनों में तेज गर्मी पड़ने के आसार बने हुए हैं।
पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण राजस्थान के मरूस्थलीय क्षेत्र में ‘लू’ चलने लगेगी। जिससे वहां की मिट्टी गर्म होना शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई इलाकों में पारे में कमी देखने को मिल रही हैं। रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में सामान्य तापमान दर्ज किया गया। इसके कारण हवाएं थोड़ी ठंडी रही। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के साथ-साथ उत्तर भारत के बहुत सारे राज्यों में भी रहेगा।
प्रदेश में रविवार को चुरू का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया और यहां का पारा 35.2 डिग्री रहा। इसके साथ ही बाकी जिलों का तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता न के बराबर होने के कारण मार्च के पहले हफ्ते से ही तेज गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: