Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने से बढ़ी ठंड, जानें आपके जिले का हाल
Edited By Nirmal Pareek

Rajasthan Weather Update
Edited By Nirmal Pareek

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते रात राजस्थान के कई शहरों में तापमान 15 डिग्री से भी नीचे चला गया। लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। बता दें 6 नवंबर से एक्टिव हुए पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (वेदर सिस्टम) के बाद राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम बदला और दिन ठंडे होने शुरू हो गए।
वहीं बरसात होने से किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं, क्योंकी अक्टूबर के महीने में भी विदाई लेते मानसून की जोरदार बरसात हुई थी, जिससे खेतों और कॉलोनियों में बरसात का पानी भर गया और खेतों में जलभराव से किसान की सरसों की बुवाई लेट हो गई।
दरअसल, जयपुर समेत राज्य के कई जिलों में नवंबर के शुरुआत में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। पारा बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा था। नवंबर के शुरुआत में सिरोही में सबसे अधिक 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बीते 12 सालों में नवंबर महीने में इतना तापमान दर्ज नहीं किया गया था।
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के महीने में मानसून के जाने के बाद पश्चिमी हवाएं चलने लगती है। जिसके बाद नवंबर से राज्य में पारा गिरने लगता है और मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगाता है। तेज हवा चलने के कारण आसमान साफ हो जाता है, जिसके कारण लोगों को गर्मी और रात में हल्की ठंड का अहसास होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी जयपुर में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री, अजमेर में 19.3 डिग्री, सीकर में 13 डिग्री, कोटा में 18.1 डिग्री दर्ज की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: