हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: बारिश से बेहाल हुआ रेगिस्तानी प्रदेश, जानें आपके जिले के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Update: राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में कल रात और दिन में बादलों की गरज के बीच पानी बरसता रहा। बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया। इसके अलावा माउंट आबू में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 124 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। रविवार को जयपुर, टोंक, सीकर, पाली, करौली, अजमेर और जालौर जिलों में 90 मिमी. से लेकर 120 मिमी. तक बारिश हुई।

इन जिलों के जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, जोधपुर, जयपुर, झुंझुनू, टाेंक, नागौर, चुरू, सीकर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1678262944428351491

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के उपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। जो सतह से 4.5 किमी. तक विस्तृत है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल के उपरी स्तरों में पाकिस्तान क्षेत्र के उपर स्थित है। उपरोक्त तंत्र के असर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहने के तत्पश्चात् बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में दिनांक 15 जुलाई से पुनः मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आगामी दो-तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहने व अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना है। उसके बाद 14-15 जुलाई को पुनः मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन

इन जिलों में हुई रिकाॅर्ड बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अजमेर में 74.9 मिमी, भीलवाड़ा में 13.6 मिमी, अलवर में 92.0 मिमी, जयपुर में 62.6 मिमी, सीकर में 43.0 मिमी, उदयपुर के डबोक में 35.4 मिमी, सिरोही में 126.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola