हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, मौसम विभाग ने जारी किया ये बड़ा अलर्ट

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। शनिवार को प्रदेश के कई भागों में बादल गरजने के साथ बारिश हुई। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में नजर आ रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी राजस्थान के उपर एक्टिव हुआ है। जिसके कारण आगामी 48 घंटों के दौरान आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज राज्य के अधिकांश भागों में तीव्र मेघगर्जन, अचानक तेज हवाएं, हल्की मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञानियों की मानें तो 20 मार्च को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से आंधी बारिश की संभावना कम होगी। हालांकि अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 21-22 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है।

विज्ञापन

फसलों को हुआ नुकसान

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शनिवार रात को कई जिलों में जमकर बारिश हुई। जिससे किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं और सरसों की फसल भी तबाह हो गई है।

पूर्वी राजस्थान में हुआ नुकसान

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, करौली, जयपुर, सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश-ओलावृष्टि के बाद फसल खराब हो गई है। किसानों की पककर तैयार फसल खड़ी फसले बर्बाद हो गई। बता दें कि मौसम विभाग ने 17 से 19 मार्च तक बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola