हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: उत्तर पूर्वी राजस्थान में गिरेंगे राहत के छींटे, 28 फरवरी की शाम से प्रभावी होगा पश्चिमी विक्षोभ

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में फरवरी के महीने में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। लेकिन लगता है कि अब इस गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तर पूर्वी राजस्थान में होगी बारिश

मंगलवार से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते सीकर, झुंझुनू, चुरू और बीकानेर में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के उतर-पूर्वी भाग में बादल छाए रहेंगे। बदलते मौसम का असर 1 मार्च तक रहने वाला है।

चलेगी धूलभरी हवाएं

वहीं जयपुर और जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार 4 मार्च से कोटा और उदयपुर में एक सिस्टम एक्टिव हो सकता है, इससे यहां के इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, इसके साथ ही यहां धूलभरी हवाएं चलेगी और बारिश हो सकती है।

सामान्य तापमान में हो रही बढ़ोतरी

प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बढ़ते तापमान के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी थी। इससे किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि मौसम के इस बदलाव से आमजन को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें