Rajasthan Weather Udpate: राजस्थान में गर्मी अब अपने तेवर दिखा रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने प्रदेश में अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने और तापमान में 1-2 डिग्री के बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश शहरों में तेज गर्मी रही। बाड़मेर में सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया। बाड़मेर के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, चुरू, गंगानगर और धौलपुर में भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकाॅर्ड किया गया।
18 अप्रैल से सक्रिय होगा नया विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आगामी 3-4 दिन तक ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क तथा तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
इसके अलावा शुक्रवार को हनुमानगढ़, सीकर, अलवर, चूरू, सिरोही में दिन का तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। इधर अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, जोधपुर, उदयपुर में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।अजमेर में शुक्रवार को दिन का तापमान 37.6, भीलवाड़ा में 38.8 डिग्री, अलवर में 37.2 डिग्री, जयपुर में 37.5 डिग्री, पिलानी में 39.7 डिग्री, सीकर में 38.5 डिग्री, कोटा में 40.5 डिग्री, बूंदी में 40.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines