राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम करवट ले चुका है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में चिलचिलाती धूप में धूल भरी आंधियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से ज्यादा जिलों में लू का प्रकोप बना हुआ है। मारवाड़ कनिलक सबसे ज्यादा भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं, शेखावाटी जिले के सीकर-चूरू में धूल भरी आंधियों के साथ मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। इसके अलावा बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में तेज धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई है।
इन जिलों में आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में बारिश की वजह से तापमान डिग्री तक नीचे गिर गया है। इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का यह असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर आज 5 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में भी तेज गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। शहर का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, जयपुर के पास भवेच्च सीकर, बीकानेर के लोगों को बारिश ने गर्मी से राहत दी है।
14 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राजस्थान के 14 जिलों में धूल भरी आंधियों के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते भरतपुर संभाग सहित कई जिलों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट भी आई है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में जो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आया है, उसके असर से कई जगहों पर आज तेज आंधी चलने और कई जगह हल्की बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 11 अप्रैल को देखने को मिलेगा, जब आधे से ज्यादा राजस्थान में बादल छाने के साथ आंधी चल सकती है।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines