राजस्थान में नए मौसम तंत्र के असर से कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह तक जयपुर, अजमेर, अलवर समेत कई जिलों में बारिश हुई. इस दौरान अलवर के मालाखेड़ा में सबसे ज्यादा 46 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है.
इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में कई जगह बारिश हुई. इसके अलावा बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा 46 मिलीमीटर बारिश अलवर के मालाखेड़ा में रिकॉर्ड हुई.
16 सितंबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक 12 से 16 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं, 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग के साथ आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के इस अनुमान के बाद इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
19 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines