Rajasthan Weather: प्रदेश के 21 जिलों में जमकर बरसे बदरा, अगले हफ्ते राजस्थान पहुंचेगा मानसून
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather: राजस्थान में प्री-मानसून का दौर शुरू हो गया है। शनिवार रात को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में जमकर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज चूरू, सीकर, भरतपुर, करौली, सीकर, धौलपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व इस अवधि में 30-40 किमी. प्रति घंटे के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
वहीं शनिवार को प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के 21 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में 91 मिमी. दर्ज की गई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 2 से 4 दिन में मानसून की एंट्री होने का अनुमान जताया है। प्रदेश में मानसून का प्रवेश भरतपुर और कोटा संभाग से होने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 28 जून तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। दक्षिणी राजस्थान के बारां, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 26 से 28 जून तक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।
वहीं शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। प्रदेश के पूर्वी हिस्से के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू आदि इलाकों में तेज गर्मी लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 42.4 डिग्री, चूरू में 42 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: